UP PGT Syllabus In Hindi 2023 - उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट सिलेबस हिंदी में
UP PGT Syllabus In Hindi: उत्तर प्रदेश में लम्बे समय से पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) ने उत्तर प्रदेश में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर के कुल 624 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की थी, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब पूर्ण हो चुकी है, तथा अब जल्द ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
ऐसे में जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनके लिए यूपी पीजीटी सिलेबस और इसके परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी होना बेहद ही आवश्यक है, ऐसे में आज हम इस लेख के जरिए UP PGT Syllabus In Hindi और UP PGT Exam Pattern के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
UP PGT सिलेबस - संक्षिप्त विवरण
भर्ती का नाम | उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती |
भर्ती बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) |
पद का नाम | पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) |
पदों की संख्या | 624 पद |
लेख का नाम | UP PGT Syllabus In Hindi |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.upsessb.org/ |
UP PGT Exam Pattern
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) द्वारा अधिसूचित भर्ती यूपी PGT के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, और इस परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं, उनके लिए UP PGT Exam Pattern का जानना बेहद ही जरूरी है, परीक्षा पैटर्न की जानकारी निम्नलिखित है-
- प्रवक्ता संवर्ग पद के चयन हेतु सामान्य योग्यता की एक लिखित परीक्षा होंगी, जिसमें 425 अंकों का एक प्रश्नपत्र होगा। प्रश्नपत्र में कुल 125 प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 3.4 अंक का होगा।
- साक्षात्कार 50 अंको का होगा, इसके अलावा विशेष योग्यता (डॉक्टरेट डिग्री, एम.एड, बी.एड, राष्ट्रीय स्तर की खेल भागीदारी, आदि) के लिए 25 अंक होंगे।
- लिखित परीक्षा में प्रश्नपत्र को हल करने की समयावधि दो घण्टे की होंगी।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे।
इसके अलावा साक्षात्कार 50 अंको का होगा, तथा विशेष योग्यता (डॉक्टरेट डिग्री, एम.एड, बी.एड, राष्ट्रीय स्तर की खेल भागीदारी, आ दि) के लिए 25 अंक होंगे। अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर प्रवक्ता संवर्ग के साक्षात्कार हेतु मेरिट लिस्ट तैयार की जायेगी।
इसके बाद अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, विशेष योग्यताओं के आधार पर प्राप्त अंकों के योग के आधार पर प्रवक्ता संवर्ग के चयन हेतु उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली, 1998 के नियम-12 (8) के अनुसार विज्ञापित रिक्तियों की संख्या से अधिक (किन्तु 25 प्रतिशत से अधिक) समेकित पैनल सूची मेरिट क्रमानुसार तैयार की जायेगी।
UP PGT Syllabus 2023 In Hindi
नीचे हमने UP PGT Syllabus की जानकारी हिंदी में प्रदान की है, परीक्षा से पहले उम्मीदवार नीचे दिए गए इस सिलेबस का अध्ययन जरूर करें-
विषय | टॉपिक |
---|---|
संबंधित विषय | हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, नागरिक शास्त्र, भौतिकी, गणित, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, रसायन विज्ञान, कला, समाजशास्त्र, कृषि, शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान, जीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, गृह विज्ञान, संगीत, वाणिज्य, सैन्य विज्ञान। |
अंग्रेजी | Idioms, Fill in the Blanks, Synonyms, Sentence Rearrangement, Verb, Adverb, Articles, Comprehension, Error Correction, Phrases, Subject-Verb Agreement, Sentence Rearrangement, Grammar, Tenses, Antonyms, Unseen Passages, Vocabulary, आदि। |
गणित | बीजगणित, औसत, क्षेत्रमिति 2डी, प्रतिशत, लाभ और हानि, गति, समय और दूरी, साझा, बट्टा, आयु संबंधित प्रश्न, द्विघात समीकरण, पानी टंकी, काम-समय, नाव-धारा, साझेदारी, इत्यादि। |
सामान्य ज्ञान और जागरूकता | इतिहास, संस्कृति, खेल, भूगोल, कंप्यूटर ज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, भारतीय संविधान, आर्थिक दृश्य, वैज्ञानिक अनुसंधान, सामान्य राजनीति, नवीनतम नीतियां, वर्तमान घटनाएं, यूपी से संबंधित इतिहास, योजनाएं आदि। |
UP PGT Syllabus FAQs
UP PGT क्या है?
यूपी पीजीटी का फुल फॉर्म उत्तर प्रदेश पोस्ट ग्रेजुएट टीचर होता है, इसके लिए लगभग हर वर्ष राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित की जाती है.
पीजीटी में कितने प्रश्न आते हैं?
UP PGT के लिए कुल 425 अंकों का एक प्रश्नपत्र होता है। प्रश्नपत्र में कुल 125 प्रश्न होते हैं, प्रत्येक प्रश्न 3.4 अंक का होता है.
पीजीटी का पेपर कैसे होता है?
यूपी पीजीटी परीक्षा का पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार का होता है, और पेपर ऑफलाइन माध्यम में आयोजित किया जाता है.
क्या पीजीटी में नेगेटिव मार्किंग होती है?
नहीं, पीजीटी में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है.
यूपी पीजीटी में इंटरव्यू कितने नंबर का होता है?
यूपी पीजीटी साक्षात्कार 50 अंकों का होगा और विशेष योग्यता के लिए अधिकतम अंक 25 होंगे।
पीजीटी का सिलेबस क्या क्या होता है?
पीजीटी के सिलेबस में अंग्रेजी,गणित, सामान्य जागरूकता और संबंधित विषय से जुड़े विषय होते हैं.