Super TET - सुपर टीईटी लेटेस्ट अपडेट्स

सुपर टीईटी उत्तर प्रदेश राज्य में होने वाली एक शिक्षक भर्ती परीक्षा है, इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश के वे उम्मीदवार भाग लेते हैं जो प्रदेश या केंद्र द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण होते हैं, यह भर्ती राज्य में अक्सर हर साल शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए आयोजित की जाती है, इस परीक्षा में सफल होकर उम्मीदवार राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के पद पर चयनित होते हैं. हर साल की तरह इस साल भी उत्तर प्रदेश में SUPER TET Notification 2023 जारी होने वाला है.

इस पेज के जरिए आपको UP SUPER TET 2023 के नोटिफिकेशन, परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और इसके पैटर्न आदि के बारे में संक्षिप्त विवरण मिल जाएगा, इसके अलावा जैसे उत्तर प्रदेश सुपर टीईटी के बारे में कोई भी अधिसूचना जारी होती है, हम आपको इस पेज की मदद से जरूर अपडेट करेंगे, इसीलिए लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ इस पेज को भी बुकमार्क कर सकते हैं.

Super TET 2023 – Overview

संस्था का नामउत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (यूपीबीईबी)
परीक्षा का नामसुपर टीईटी
पद का नामAssistant Teacher
आवेदन का मोडऑनलाइन
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन__
परीक्षा का मोडऑफलाइन
योग्यताCTET/UPTET Qualified
आधिकारिक वेबसाइटhttps://updeled.gov.in/

SUPER TET 2023 Important Dates

यूपी सरकार आने वाले समय में सहायक शिक्षक पदों के लिए 17000+ रिक्तियों की घोषणा की है, उम्मीद है कि सुपर टीईटी 2023 जल्द ही आयोजित की जाएगी, अधिसूचना जारी होने के बाद इस पेज के जरिए हम महत्वपूर्ण तिथियों को अपडेट करेंगे।

Super TET Notification 2023

SUPER TET एक राज्यस्तरीय परीक्षा है, इस परीक्षा में हर साल लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं। इस परीक्षा का आयोजन यूपी बेसिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शिक्षण पदों के लिए योग्य और भावुक उम्मीदवारों की भर्ती के लिए किया जाता है। यूपीबीईबी (उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड) जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट https://updeled.gov.in/ पर सुपर टीईटी 2023 परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा, और इसके बाद हम आपको इस पेज के जरिए डायरेक्ट लिंक प्रदान करेंगे।

SUPER TET 2023 Admit Card

उम्मीदवार जो Super TET 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे उनके लिए, Super TET 2023 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। यह एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in/ पर जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों को इसे केवल ऑनलाइन मोड से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। Super TET एडमिट कार्ड परीक्षा के कुछ दिनों पहले ही जारी कर दिया जाएगा।

SUPER TET Result 2023

उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड द्वारा सुपर टीईटी परीक्षा 2023 का रिजल्ट परीक्षा के लगभग 1 महीने बाद जारी कर दिया जाएगा। आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के अंकों के साथ-साथ न्यूनतम कटऑफ अंक घोषित करता है। उम्मीदवार अपना सुपर टीईटी रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट https://upbasiceduboard.gov.in/ पर चेक कर सकते हैं।

Super TET FAQs

Super TET 2023 नोटिफिकेशन कब जारी किया जाएगा?

अभी तक आयोग की तरफ से Super TET 2023 नोटिफिकेशन की कोई जानकारी नहीं दी गई है, जैसे ही कोई अपडेट आती है हम इस पेज के जरिए आपको जरूर सूचित करेंगे।

Super TET का परीक्षा पैटर्न क्या है?

सुपर टीईटी परीक्षा में 2 पेपर होते हैं। पहले पेपर में सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्न होते हैं जबकि दूसरे पेपर में संबंधित विषय के 100 प्रश्न होते हैं।

Super TET के लिए क्या योग्यता चाहिए?

Super TET के लिए आवेदन हेतु उम्मीदवार के पास UPTET या CTET में से किसी एक सर्टिफिकेट का होना बेहद ही जरूरी है।