Super TET Syllabus 2023 In Hindi - हिंदी में जानें सुपर टीईटी का सिलेबस

Super TET Syllabus 2023 In Hindi : आपको ज्ञात होगा कि यदि आप उत्तर में शिक्षक के पद पर चयनित होना चाहते हैं तो आपको सुपर टेट की परीक्षा को पास करना अनिवार्य होता है, चयन प्रक्रिया में अकादमी मेरिट के साथ-साथ इस परीक्षा के भी अंकों को अंतिम मेधा सूची में जोड़ा जाता है, इसीलिए यह परीक्षा आपके लिए और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

मैं आपको Super TET Syllabus 2023 In Hindi तथा इसके परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा, जिससे आपको इसके पाठ्यक्रम को समझने में सरलता होगी और आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर संकेंगे, जिससे आपके अवसर अंतिम मेधा सूची में नाम दर्ज करने के और भी ज्यादा हो जाएंगे।

Super TET Syllabus Hindi - संक्षिप्त विवरण

परीक्षा बोर्डUttar Pradesh Basic Education Board
परीक्षा का नामSuper TET 2023
पद का नामसहायक प्राथमिक अध्यापक
परीक्षा का मोडऑफलाइन (पेन एवं पेपर)
लेख का नामSuper Tet Syllabus In Hindi

Super TET Exam Pattern

इसका परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित है -

  • यह परीक्षा ऑफलाइन माध्यम के द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
  • यह परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी।
  • इस परीक्षा में आपको कुल 3 घंटे यानी कि 180 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।
  • अंग्रेजी भाषा का प्रश्न पत्र हिंदी में नहीं होगा।

Super TET Syllabus In Hindi

यदि आपको Super TET Syllabus In Hindi के बारे में विस्तृत रूप से जानना है तो इस लेख को पूरा अवश्य पढ़ें क्योंकि नीचे टॉपिक के अनुसार सिलेबस के साथ-साथ और पहलुओं पर चर्चा करेंगे -

विषयटॉपिक्सअंक
भाषाव्याकरण और समझ (अंग्रेजी / हिंदी / उर्दू)40
विज्ञानदैनिक जीवन में विज्ञान, गति बल, ऊर्जा, दूर प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएँ10
गणितअकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएँ, दशमलव, स्थानीयमान, भिन्न, ब्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत विभाज्य गुणनखण्ड, ऐकिक नियम, सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल औसत आयतन अनुपात, सर्वसमिकाये, सामान्य ज्यामिति, सामान्य सांख्यिकी।20
पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञानपृथ्वी की सरंचना, नदियों, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक सम्पदा, अक्षांश और देशान्तर, सौरमण्डल, भारतीय भूगोल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय समाज सुधारक, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियों, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन।10
शिक्षण कौशलशिक्षण की विधियाँ एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धान्त, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरम्भिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन।10
बाल मनोविज्ञानवैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन करना सीखने के सिद्धान्त तथा कक्षा शिक्षण में इनकी व्यवहारिक उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था।10
सामान्य
ज्ञान / समसामयिक घटनाएँ
समसामयिक महत्वपूर्ण घटनाएँ अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाएँ स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएँ अन्तराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार / खेल-कूद, भारतीय, संस्कृति एवं कला आदि।30
तार्किक ज्ञानप्रतीक और अंकन, महत्वपूर्ण तर्क, घन संख्या श्रृंखला, पहेलियाँ, श्रृंखला, डेटा व्याख्याएं, दिशा बोध परीक्षण, द्विआधारी तर्क, वर्गीकरण, ब्लॉक और कैलेंडर, कोडिंग / डिकोडिंग।5
सूचना तकनीकीशिक्षण कौशल विकास, कक्षा शिक्षण तथा विद्यालय प्रबन्धन के क्षेत्र मे सूचना तकनीकी कम्प्यूटर, इन्टरनेट, स्मार्टफोन, ओ०ई०आर० (ओपन एजुकेशनल रिसोर्स), शिक्षण मे उपयोगी ऐप्स, डिजिटल, शिक्षण-सामग्री के उपयोग की जानकारी।5
जीवन कौशल/ प्रबंधन एवं अभिवृत्तिव्यवसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका एवं (सुविधा प्रदाता, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता). सवैधानिक और मानवीय मूल, दण्ड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग |10

Super TET Syllabus PDF in Hindi

यदि आपको Super TET Syllabus PDF in Hindi को डाउनलोड करना है तो आप आधिकरिक वेबसाइट या फिर ऊपर दिए गए लिंक के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Super TET Syllabus FAQs

क्या यह परीक्षा ऑनलाइन होगी?

नहीं, यह परीक्षा ऑनलाइन नहीं होगी क्योंकि पिछली बात ऑफलाइन के जरिए सम्पन्न कराई जाएगी।

इस परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाएंगे?

इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न 150 अंकों के लिए पूछे जाएंगे।

इस परीक्षा में आपको कितना समय प्रदान किया जाएगा?

इस परीक्षा में आपको कुल 3 घंटे यानी कि 180 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।

इसकी चयन प्रक्रिया क्या है?

इसकी चयन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार से है - 

-हाई स्कूल स्तर के 10% अंक
-इंटरमीडिएट स्तर के 10% अंक
-स्नातक स्तर के 10% अंक
-शिक्षक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के 10% अंक
-Super TET Written Exam के 60% अंक

हमारे द्वारा दिया जाने वाला ये पाठ्यक्रम पिछले वर्ष के की अधिसूचना के आधार पर ही तैयार किया गया है, जैसे ही इस  पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार बदलाव होता है, मैं आपको जरूर दूंगा।