Rajasthan REET Admit Card - जानें जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Rajasthan REET Admit Card 2023: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता रहा है, इस फॉर्म को जारी होने के बाद बहुत सारे अभ्यर्थियों द्वारा भरा जाता है, यदि आपको परीक्षा देना है तो आपको पता होगा एडमिट कार्ड कितना महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
आज मैं आपको Rajasthan REET Admit Card 2023 के डाउनलोड कैसे करें के बारे में विस्तृत रूप से बताऊंगा की कैसे आप परीक्षा से पहले इसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रयोग परीक्षा हाल में कर सकते हैं, जिसमें आपका रोल नंबर प्रदान किया रहता है।
Rajasthan REET Admit Card 2023 से संबंधित संक्षिप्त विवरण
परीक्षा का नाम | राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) |
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
परीक्षा की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
आधिकारिक वेबसाइट | http://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ |
महत्वपूर्ण तिथियां
REET Notification 2023 जारी होने की तिथि | __ |
REET Application Form 2023 शुरू होने की तिथि | __ |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | __ |
ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | __ |
ऑनलाइन करेक्शन करने की तिथि | __ |
REET एडमिट कार्ड 2023 | __ |
REET Admit Card 2023 जारी होने की तिथि | __ |
REET Exam Date 2023 | __ |
REET Answer Key | __ |
REET Result | __ |
REET FEES क्या है?
राजस्थान शिक्षक पात्रता हेतु दोनों पेपरों के लिए अलग – अलग परीक्षा शुल्क का निर्धारण किया गया है, जो की नीचे सारणी में बताया गया है –
पहला पेपर | 550/- रुपये |
दोनों पेपर | 750/- रुपये |
परीक्षा शुल्क का भुगतान करने का मोड | डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/बैंक चालान |
REET की योग्यता क्या है?
राजस्थान शिक्षक पात्रता के लिए निम्नलिखित योग्यता के मानदंडों को पूरा करना आवश्यक होगा –
कक्षा | योग्यता |
कक्षा 1वीं से 5वीं तक | कक्षा 12वीं परीक्षा 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण / अपीयरिंग और एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा या कक्षा 12वीं परीक्षा 50% अंकों के साथ और बी.ई.एल.एड 4 वर्षीय कोर्स या कक्षा 12वीं परीक्षा 50% अंकों के साथ और शिक्षा में डिप्लोमा (विशेष) या एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा के साथ स्नातक डिग्री। |
कक्षा 6वीं से 8वीं तक | एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा के साथ स्नातक डिग्री या स्नातक / मास्टर डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण / अपीयरिंग और बी.एड डिग्री या न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और बी.एड. विशेष डिग्री या न्यूनतम 50% अंकों के साथ सीनियर सेकेंडरी और B.A.Ed या B.Sc.Ed 4 साल का कोर्स। |
REET Admit Card 2023 डाउनलोड कैसे करें?
यदि आप भी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित चरणों का सहारा ले सकते हैं –
- राजस्थान रीट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- इसके बाद आप मुख्य पृष्ठ पर पहुंचकर रीट एडमिट से संबंधित लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के उपरांत आपके सामने एक पेज खुलेगा, उसमें आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
- फिर कैप्चा को दर्ज कर लॉगिन या सर्च बटन पर क्लिक करें।
- तत्पश्चात आपका एडमिट कार्ड आपके सामने प्रदर्शित हो जाएगा, फिर आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बिना एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा हॉल में जाने की अनुमति नहीं होती है।
REET Admit Card पर उपलब्ध जरूरी जानकारी?
इस पर निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध रहती है-
- अभ्यर्थी की जन्मतिथि
- परीक्षा केंद्र का नाम
- आपकी फोटो
- अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
- परीक्षा का समय
- परीक्षा तिथि
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
REET परीक्षा में आप एडमिट कार्ड के साथ कौन -कौन सी चीजें ले जा सकते हैं?
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ आप निम्लिखित चीजें लेकर जा सकते हैं –
- कोई एक पहचान पत्र, जिसमें की फोटो साफ – साफ प्रदर्शित हो रही हो।
- फोटो ग्राफ
- पेन (ब्लू या ब्लैक)
- पहचान पत्र में आप आधार कार्ड, या पैन कार्ड या पहचान पत्र ले कर जा सकते हैं।
REET परीक्षा कितने पालियों में और कितने बजे आयोजित कराई जाती हैं?
यदि राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजन की बात करें तो इस परीक्षा का आयोजन एक दिन में दो पालियों में आयोजित की जाती हैं और वहीं समय की बात करी जाय तो प्रथम पाली की समय सारणी 9 बजकर 30 मिनट से लेकर 12 बजे तक आयोजित की जाती हैं, और वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा 3 बजे से लेकर 5 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाती हैं, आइए इसे सारणी के माध्यम से समझते हैं –
शिफ्ट -1 | 09:30 am से 12:00 pm |
शिफ्ट -2 | 3:00 pm से 5:30 pm |
REET Admit Card 2023 – FAQs
राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड को कब जारी किया जाएगा?
आपको पता होगा की पहले अधिसूचना को जारी किया जाता है, फिर जानकर एडमिट कार्ड को जारी किया जाता है, जैसे ही अधिसूचना जारी होगी, फिर परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा।
REET Admit Card 2023 को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
रीट एडमिट कार्ड 2023 को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
इस परीक्षा में कुल कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
इस परीक्षा में कुल 150 प्रश्न 150 अंकों के लिए पूछे जाते हैं।
क्या एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल में जाने की अनुमति है?
नहीं, बिना एडमिट के अभ्यर्थियों को परीक्षा हाल में जाने की अनुमति नहीं है।