MPTET Notification 2023: जल्द जारी की जाएगी MPTET की अधिसूचना
MPTET Notification 2023: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हर वर्ष किया जाता है, इस परीक्षा में तकरीबन लाखों अभ्यर्थी भाग लेते हैं यदि आप मध्यप्रदेश में शिक्षक के रूप में अपना करियर तलाश रहे हैं तो आपको MPTET की परीक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
ऐसे में मैं आपको MPTET Notification 2023 के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करूँगा, आखिकार कब तक मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन आएगा, जिससे कि आप उसी के अनुसार अपनी तैयारी को आगे सुचारू रूप से बढ़ाए, और आप परीक्षा में अच्छा अंक प्राप्त करके इस परीक्षा में सफल हो सकें।
MPTET – MadhyaPradesh Teacher Eligibility Test का संक्षिप्त विवरण
परीक्षा का नाम | मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET) |
परीक्षा बोर्ड का नाम | Madhya Pradesh Professional Examination Board (MPPEB) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
परीक्षा की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी (द्विभाषी) |
आधिकारिक वेबसाइट | http://peb.mp.gov.in |
कब तक जारी हो सकती है MPTET की अधिसूचना
आपको ज्ञात होगा कि मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा तकरीबन हर वर्ष इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस बार भी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, परंतु कब तक किया जाएगा, इस बारे में कोई भी सूचना आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित नहीं की गई है –
MPTET 2023 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
MPTET Notification 2023 जारी होने की तिथि | अघोषित |
MPTET Application Form 2023 शुरू होने की तिथि | अघोषित |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | अघोषित |
ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | अघोषित |
ऑनलाइन करेक्शन करने की तिथि | अघोषित |
एमपीटीईटी प्री एडमिट कार्ड 2023 | अघोषित |
MPTET Admit Card 2023 जारी होने की तिथि | अघोषित |
MPTET Exam Date 2023 | अघोषित |
MPTET Answer Key | अघोषित |
MPTET Result | अघोषित |
MPTET 2023 – शैक्षणिक योग्यता
प्राथमिक स्तर (Class 1 से Class 5) पेपर 1
- अभ्यर्थी ने न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट या उसके समकक्ष डिग्री पूरी की हो।
- इसके अलावा उम्मीदवार ने D.Ed (प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा) पूरा किया हो।
या उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए –
- उम्मीदवार के पास न्यूनतम 50% के साथ NCTE (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में स्नातक (B.Ed) की डिग्री होनी चाहिए।
या उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए –
- उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 45% के साथ प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा होना चाहिए।
या उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए –
- अभ्यर्थी के पास प्रारंभिक शिक्षा में स्नातक (4 वर्ष) न्यूनतम 50% की डिग्री होनी चाहिए।
उच्च प्राथमिक स्तर (Class 6 से Class 8) पेपर 2
- अभ्यर्थी ने न्यूनतम 50% के साथ इंटरमीडिएट या इंटरमीडिएट के बराबर की डिग्री पूरी की हो साथ ही अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50% के साथ बी.एड डिग्री हो।
- इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड. के अपने अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी जो एनसीटीई से संबद्ध हैं, वे भी इसके लिए योग्य होते हैं।
MPTET फॉर्म को भरने के लिए जरूरी दस्तावेज
इस फॉर्म को भरने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है –
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पहचान प्रमाण आईडी – पासपोर्ट/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड, आदि
- उम्मीदवार की तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की गई कॉपी
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
- बीएड या बीटीसी या डिप्लोमा की मार्कशीट
- मध्यप्रदेश पंजीयन संख्या
मध्यप्रदेश पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क
मध्यप्रदेश पात्रता परीक्षा के लिए आपको सामान्य तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 600 रुपये देय होगा, वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लिए 300 रुपये देय होगा।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट का क्या नाम है?
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट का नाम http://peb.mp.gov.in है।
क्या मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आपका चयन शिक्षक के लिए हो जाएगा?
नहीं, यह केवल पात्रता परीक्षा है, इसे पास करने के बाद आप शिक्षक का फॉर्म भरने के योग्य हो जाते हैं।