CTET Hindi Practice Set - 1 | हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न
CTET Hindi Practice Set – 1: CTET परीक्षा हर वर्ष दिसम्बर – जनवरी माह में आयोजित की जाती है. CTET परीक्षा में प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ चुकी है ऐसे में यह बेहद आवश्यक हो जाता है कि अभ्यर्थी परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने का प्रयास करें जिससे कि वे CTET कट-ऑफ में बाहर ना हो पायें. CTET परीक्षा से पहले हिंदी भाषा के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करने से आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं. नीचे दिए गये लिंक के माध्यम से आप CTET Hindi Practice Set – 1 डाउनलोड कर सकते हैं.
नीचे दिए गये CTET हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट का अध्धयन अच्छी तरह से करें क्योंकि ये बेहद ही महत्वपूर्ण प्रश्न हैं. इसके साथ ही आप CTET परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए CTET के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का भी अध्ययन कर सकते हैं. CTET सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से जान लेने के बाद अभ्यर्थी CTET प्रैक्टिस सेट एवं CTET के पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का अध्ययन अच्छी तरह से करें. CTET Previous Year Question Papers डाउनलोड करने एवं CTET Practice Set प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
CTET Hindi Practice Set – 1
प्रश्न. ‘चिदम्बरा’ पर ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त हुआ-
- मैथिलीशरण गुप्त को
- सुमित्रानंदन पंत को
- अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध को
- रामधारी सिंह दिनकर को
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘महान’ शब्द में ‘त्व’ प्रत्यय जोड़ने से शब्द बनेगा-
- महनीय
- महत्ता
- महत्व
- महती
उत्तर: 3
प्रश्न. महावीर प्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल को क्या संज्ञा दी है?
- बीजवपनकाल
- आदिकाल
- वीरगाथाकाल
- चारणकाल
उत्तर: 1
प्रश्न. कृदंत प्रत्यय किन शब्दो के साथ जुड़ते हैं?
- संज्ञा
- सर्वनाम
- क्रिया
- अव्यय
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘जो व्याकरण जानता है’ वाक्यांश के लिए एक शब्द है-
- वैज्ञानिक
- वैयाकरण
- बहुज्ञ
- शास्त्रज्ञ
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘सरस्वती’ पत्रिका के संपादक कौन थे ?
- सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
- महावीर प्रसाद द्विवेदी
- भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
- बालमुकुन्द गुप्त
उत्तर: 2
प्रश्न. हिन्दी शब्द किस भाषा से लिया गया है?
- संस्कृत
- फारसी
- हिन्दी
- अरबी
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्नलिखित में तत्सम शब्द है-
- आँख
- पाँव
- गाँव
- गृह
उत्तर: 4
प्रश्न. “बीती विभावरी जाग री, अम्बर पनघट में डुबो रही, तारा-घट ऊषा-नागरी।” निम्पंनलिखित क्तियों में कौन-सा अलंकार है?
- अनुप्रास
- उपमा
- अन्योक्ति
- रूपक
उत्तर: 4
प्रश्न. निम्नलिखित में से महाप्राण व्यंजन कौन से हैं?
- क, च, ट, त, प
- ख, छ, ठ, थ, फ
- ग, ज, ड, द, ब
- य, र, ल, व
उत्तर: 2
प्रश्न. जब प्रथम शब्द संख्यावाची और द्वितीय शब्द संज्ञा हो, तो कौन-सा समास होता है?
- द्विगु
- कर्मधारय
- तत्पुरुष
- बहुव्रीहि
उत्तर: 1
प्रश्न. “तुम मांसहीन, तुम रक्तहीन, हे अस्थिशेष तुम अस्थिहीन, तुम शुद्ध-बुद्ध आत्मा केवल, हे चिर पुराण हे चिर नवीन।”
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार प्रयुक्त हुआ है?
- विरोधाभास
- विशेषण विपर्यय
- मानवीकरण
- दृष्टांत
उत्तर: 1
प्रश्न. “जदपि सुजाति सुलच्छनी, सुबरन सरस सुवृत्त।
भूषण बिनु न बिराजई, कविता बनिता मित्त॥” अलंकार को परिभाषित करने वाली उपर्युक्त पंक्तियाँ किस कवि की हैं?
- केशवदास
- सेनापति
- बिहारीलाल
- आचार्य दण्डी
उत्तर: 1
प्रश्न. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द सरस्वती का पर्याय नहीं है?
- वीणापाणि
- वाग्देवी
- भारती
- जाह्नवी
उत्तर: 4
प्रश्न. मैं, हम, तू, तुम आदि शब्द हैं-
- संबंधवाचक सर्वनाम
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- पुरुषवाचक सर्वनाम
- प्रश्नवाचक सर्वनाम
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘बुद्धिमान’ शब्द किस संवर्ग में है?
- संज्ञा
- विशेषण
- सर्वनाम
- अव्यय
उत्तर: 2
प्रश्न. निम्न में से कौन शब्द हमेशा बहुवचन में प्रयुक्त होता है?
- हस्ताक्षर
- समाचारपत्र
- चिड़िया
- तिजोरी
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘हँसना’ कैसी क्रिया है?
- सकर्मक क्रिया
- अकर्मक क्रिया
- संयुक्त क्रिया
- प्रेरणार्थक क्रिया
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘कवि’ का स्त्रीलिंग है-
- कवित्री
- कवियत्री
- कवयित्री
- कवियित्री
उत्तर: 3
प्रश्न. शैले शैले न माणिक्यं मौक्तिकं न गजे गजे ।
साधवो न हि सर्वत्र चन्दनं न वने वने॥
अस्मिन् श्लोके सर्वत्र के न भवन्ति ?
- मौक्तिकम्
- साधवो
- माणिक्यम्
- चन्दनम्
उत्तर: 2
प्रश्न. उदेति सविता ताम्रः एव अस्तमेति च।
सम्पत्तौ विपत्तौ च महतामेकरूपता॥
‘सविता’ कीदृशः उदेति ।
- ताम्र:
- पीतः
- हरित:
- नील:
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘पितृस्वसा’ का अर्थ है-
- बुआ
- ताई
- चाची
- मौसी
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘गम्’ धातु ऌट् लकार मध्यमपुरुष बहुवचन का रूप है-
- गमिष्यतः
- गमिष्यथः
- गमिष्यथ
- गमिष्यावः
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘सूर्योदयः’ पद में प्रयुक्त समास है
- कर्मधारय
- बहुव्रीहि
- अव्ययीभाव
- तत्पुरुष
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘नीलोत्पलम्’ में कौन-सा समास है?
- द्विगु
- द्वन्द्व
- बहुव्रीहि
- कर्मधारय
उत्तर: 4
प्रश्न. ‘दास्यति’ क्रियापद में लकार है-
- लट्
- लोट
- लृट
- विधिलिङ
उत्तर: 3
प्रश्न. माहेश्वर सूत्रों की संख्या है-
- 14
- 13
- 15
- 10
उत्तर: 1
प्रश्न. ‘गाः’ पद में विभक्ति वचन है-
- प्रथमा बहुवचन
- द्वितीया बहुवचन
- पंचमी एकवचन
- सप्तमी एकवचन
उत्तर: 2
प्रश्न. ‘हसन्ती’ पद में प्रत्यय है-
- क्तिन्
- क्त
- शतृ
- ल्युट्
उत्तर: 3
प्रश्न. ‘पण्डित’ से बनी भाववाचक संज्ञा है –
- पाण्डित्य
- पंडिताईन
- पठन
- ये सभी
उत्तर: 1