CTET Exam Pattern - CBSE CTET Marking Scheme पेपर -1 & पेपर -2
CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET परीक्षा में अच्छे अंको के साथ उत्तीर्ण होने के लिए CTET Syllabus के साथ-साथ CTET Exam Pattern को जानना भी बेहद ही जरूरी है। गौरतलब है कि हर साल सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के द्वारा केंद्रीय पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाता है, तथा इसमें लाखों उम्मीदवार भाग लेते हैं।
आज हम इस लेख के जरिए आपको CTET Exam Pattern के बारे में विस्तार से बताएंगे, ताकि आप परीक्षा से पहले CTET Marking Scheme और इसके पैटर्न से अच्छी तरह परिचित हों जाएं। CTET Normalization प्रक्रिया, CTET Eligibility Criteria की सम्पूर्ण जानकरी, CTET Certificate Download कैसे करें?, एवं CTET के बाद क्या करें जानने के लिए अन्य लेख को भी पढ़ सकते हैं.
CTET परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) |
परीक्षा बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
परीक्षा की अवधि | 2.5 घंटे |
परीक्षा की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
CTET Notification - ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 31 अक्टूबर 2022 |
CTET Application फॉर्म भरने की अंतिम तारीख | 24 नवंबर 2022 |
CTET Admit Card जारी | 26 दिसंबर 2022 |
CTET Result जारी | NA |
CTET Answer Key जारी | NA |
CTET Cut Off जारी | NA |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
CTET Exam Pattern 2023
CTET Exam Pattern 2023 की बात करें, तो इसके तहत 2 पेपर का आयोजन किया जाता है, CTET के पेपर I और II दोनों में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाते हैं। इसके अलावा अंकन की बात करें तो 1 सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन का प्रावधान नहीं है, नीचे सूची में आप CTET Exam Pattern को बेहद ही सरल भाषा में समझ सकते हैं. CTET Previous Year Question Papers डाउनलोड करने एवं CTET Practice Set प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक कर सकते हैं.
- CTET में, पेपर 1 और पेपर 2 के लिए अलग-अलग परीक्षाएं शामिल हैं।
- परीक्षा CBT मोड में आयोजित होगी।
- परीक्षा का प्रकार वस्तुनिष्ठ होगा और इसमें केवल 1 सही विकल्प के साथ 4 अन्य गलत विकल्प शामिल होंगे।
- पेपर की भाषा हिंदी और अंग्रेजी होगी और उम्मीदवार कोई भी भाषा चुन सकते हैं।
- परीक्षा में प्रत्येक के एक अंक के कुल 150 प्रश्न होते हैं।
- सीटीईटी में निगेटिव मार्किंग नहीं है, तथा परीक्षा अवधि 150 मिनट होती है।
CTET की परीक्षा CBT – कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट पर आधारित / ऑनलाइन माध्यम में होती है। CTET के पेपर 1 में 5 सेक्शन होते हैं जबकि पेपर 2 में 4 सेक्शन होते हैं।
- CTET पेपर- I उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है, जो कक्षा I से IV तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।
- CTET पेपर- II उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है, जो कक्षा छठी से आठवीं तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।
CTET Exam Pattern : Paper -1
CTET पेपर- I परीक्षा को कुल 5 सेक्शन में विभाजित किया गया है। पेपर -1 के लिए प्रश्नों की कुल संख्या और अंकों का विवरण नीचे दिया गया है-
विषय | प्रश्नों की कुल संख्या | कुल अंक |
Child Development and Pedagogy | 30 | 30 |
Language I (compulsory) | 30 | 30 |
Language II (compulsory) | 30 | 30 |
Mathematics | 30 | 30 |
Environmental Studies | 30 | 30 |
कुल | 150 | 150 |
CTET Exam Pattern: Paper -2
CTET पेपर- 2 परीक्षा को 4 खंडों में विभाजित किया गया है। उम्मीदवारों को पेपर -2 में गणित और विज्ञान और सामाजिक अध्ययन के बीच किसी एक का ही चयन करना है। पेपर -2 के लिए प्रश्नों की कुल संख्या और अंकों का विवरण निम्नलिखित है-
विषय | कुल प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
Child Development and Pedagogy | 30 | 30 |
Language I (compulsory) | 30 | 30 |
Language II (compulsory) | 30 | 30 |
A. Mathematics & Science | 30 + 30 | 60 |
B. Social Studies & Social Science | 60 | 60 |
Total | 150 | 150 |
CTET Exam Shift की जानकारी
CTET की परीक्षा 2 शिफ्टों में आयोजित की जाती है, नीचे तालिका में आप इसके बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
इवेंट्स | पेपर -1 | पेपर -2 |
प्रवेश का समय | 7.30 AM | 12.30 PM |
एडमिट कार्ड चेक | 9.00 AM से 9.15 AM | 2.00 PM से 2.15 PM |
कंप्यूटर अलॉट का समय | 9.15 AM | 2.15 PM |
अंतिम प्रवेश का समय | 9.30 AM | 2.30 PM |
परीक्षा शुरू होने का समय | 9.30 AM | 2.30 PM |
परीक्षा खत्म होने का समय | 12.00 PM | 5.00 PM |
CTET Exam Pattern FAQ
CTET Exam किस माध्यम में आयोजित किया जाता है?
CTET परीक्षा अब पेन और पेपर के बजाय ऑनलाइन माध्यम (CBT) में आयोजित की जाती है।
CTET Paper -1 और Paper -2 में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
CTET Paper -1 और Paper -2 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, प्रत्येक प्रश्न 1 अंको का होता है।
CTET में कुल कितने सेक्शन होते हैं?
CTET पेपर 1 में कुल 5 सेक्शन शामिल हैं, बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, गणित और पर्यावरण अध्ययन। वहीं पेपर 2 में बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1, भाषा 2, गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन जैसे 4 सेक्शन हैं।