CTET Environmental Studies Practice Set - 1 | पर्यावरण अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न

CTET Environmental Studies Practice Set – 1: CTET परीक्षा – सेंट्रल टेस्ट एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन हर वर्ष सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) द्वारा किया जाता है. जिसके लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में आवेदन होता है. ऐसे में यह बेहद आवश्यक हो जाता है कि परीक्षा में सफल होने के लिए अभ्यर्थी कड़ी से कड़ी मेहनत करें. इसलिए आज हम आपके लिए CTET Environmental Studies Practice Set – 1 लेकर आये हैं. पर्यावरण अध्ययन के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों का अध्ययन करके आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं. CTET Environmental Studies Practice Set – 1 डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

सरकारी परीक्षा में हर वर्ष प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है. इसलिए अभ्यर्थियों के लिए यह बेहद आवश्यक है कि वे हमारे द्वारा प्रदान कराये गये प्रैक्टिस सेट को अवश्य हल करें. CTET पर्यावरण अध्ययन प्रैक्टिस सेट – 1 का अध्ययन करने से पहले यह बेहद जरुरी है कि आप CTET सिलेबस एवं परीक्षा पैटर्न को भी अच्छी तरह से जान लें. CTET परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आप हमारे CTET परीक्षा वेबपेज पर विजिट कर सकते हैं. CTET प्रैक्टिस सेट वेबपेज पर विजिट करके आप CTET परीक्षा के अन्य प्रैक्टिस सेट प्राप्त कर सकते हैं. CTET Previous Year Question Papers डाउनलोड करने एवं CTET Practice Set प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

CTET Environmental Studies Practice Set – 1

प्रश्न. शारदा एक्ट का सम्बन्ध निम्न में से किससे है?

  • बाल-विवाह
  • बालश्रम
  • दहेज प्रथा
  • अनिवार्य शिक्षा

उत्तर: 1

प्रश्न. बच्चों के लिए सीखने के अवसर प्रदान करने के लिए आप इनमें से क्या नहीं करेंगे?

  • बच्चों को समस्या सुलझाने के लिए प्रेरित करेंगे
  • उनकी अवधारणात्मक संरचना को स्पष्ट करने में मदद करेंगे
  • उन्हें सुझाव व संकेत देंगे जिससे वे नया ज्ञान सीखें
  • उन्हें सही उत्तर अच्छी तरह समझ देंगे

उत्तर: 4

प्रश्न. बच्चे को सामाजीकरण का पहला पाठ कहाँ से प्राप्त होता है?

  • परिवार से
  • विद्यालय से
  • धार्मिक केन्द्र से
  • सांस्कृतिक केन्द्र से

उत्तर: 1

प्रश्न. बच्चों में प्रतिदिन डायरी लिखने मौसम दर्ज करने एवं उससे सम्बन्धित प्रश्न पूछने पर बच्चों में किस कौशल का विकास होता है?

  • अनुमान लगाने का कौशल
  • लेखन कला का कौशल
  • सम्प्रेषण कौशल
  • मापने का कौशल

उत्तर: 3

प्रश्न. अर्थशास्त्र की मूलभूत अवधारणाओं की समझ विकसित की जा सकती है।

  • बाजार के रोल प्ले का आयोजन करवाकर
  • बैंक पोस्ट ऑफिस का भ्रमण करवाकर
  • मूल्य, जैवीय अमूर्त धारणा को उदाहरणों द्वारा व्यक्त करके
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: 4

प्रश्न. पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं

  • पेड़-पौधे, जीव-जन्तु
  • रिश्ते-नाते, संस्कृति
  • मकान, सड़कें, पूजा स्थल
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: 4

प्रश्न. प्रोटीन का सर्वोत्कृष्ट स्त्रोत है

  • दूध
  • माँस
  • सोयाबीन
  • अण्डा

उत्तर: 3

प्रश्न. ऊर्जा का पिरामिड होता है

  • सीधा
  • अनियमित
  • उल्टा
  • इनमें से कोई नहीं

उत्तर: 1

प्रश्न. प्रकृति में ऑक्सीजन का प्रमुख स्रोत है।

  • समुद्री जल
  • पर्यावरण
  • वर्षा जल
  • हरे पौधे

उत्तर: 4

प्रश्न. विटामिन ‘A’ की कमी से होने वाला रोग है

  • रिकेट्स
  • रतौंधी
  • स्कर्वी
  • क्वाशियोरकर

उत्तर: 2

प्रश्न. विश्रामावस्था में स्वस्थ व्यक्ति की हृदय की प्रतिमिनट धड़कन होती है

  • 72
  • 75
  • 70
  • 80

उत्तर: 1

प्रश्न. सामाजिक बुराइयों का उदाहरण है

  • बाल विवाह
  • बालश्रम
  • दहेज
  • ये सभी

उत्तर: 4

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा होनी चाहिए

  • गतिविधि आधारित कक्षा
  • पाठ्य पुस्तक पर आधारित कक्षा
  • पाठ्य-पुस्तक में दी गई गतिविधियों पर आधारित कक्षा
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: 1

प्रश्न. बच्चों में सामाजिक भावना का विकास करने के लिए निम्न में से कौन-सा प्रयास सर्वोत्तम है?

  • विद्यालय में विभिन्न त्योहारों का आयोजन करना
  • अभिभावकों को विद्यालय में आमन्त्रित कर बैठकों का आयोजन करना
  • बच्चों को स्वस्थ स्पर्धा के लिए तैयार करना
  • विद्यालय में बाल-मेला आयोजित करना

उत्तर: 3

प्रश्न. प्राकृतिक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक पर्यावरण के बीच अन्तःक्रिया का उदाहरण है

  • वनों की कटाई
  • शिकार
  • निर्माण कार्य
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: 4

प्रश्न. छात्रों के लिए सीखने के प्रमुख संसाधन हैं

  • विभिन्न क्रियाओं हेतु सामग्री संकलन
  • ग्रन्थालय
  • सर्वे एवं प्रोजेक्ट निर्माण
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: 4

प्रश्न. धूम्रपान से होने वाला प्रमुख रोग है

  • तपेदिक (क्षय)
  • अल्सर
  • कैंसर (फेफड़ों का)
  • अनिद्रा

उत्तर: 3

प्रश्न. वायुमण्डल में नाइट्रोजन गैस की प्रतिशत मात्रा होती है

  • 20.95
  • 21
  • 0.03
  • 78.09

उत्तर: 4

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में विद्यार्थियों में खोज से सम्बन्धित दक्षताओं का विकास करने हेतु एक शिक्षक निम्न में से किसका चुनाव करेगा?

  • पाठ्य वस्तु को निर्धारित समय में पूरा करेगा
  • ऐसी पाठ्य वस्तु जिसे अधिकांश विद्यार्थी पसन्द करें
  • ऐसी पाठ्य वस्तु जो विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हो
  • ऐसी पाठ्य वस्तु जो विद्यार्थियों के दैनिक जीवन से जुड़ी समस्या हो

उत्तर: 4

प्रश्न. विद्यालयीन शिक्षा में सही शिक्षक छात्र अनुपात है।

  • 1 : 30
  • 1 : 50
  • 1 : 40
  • 1 : 60

उत्तर: 1

प्रश्न. मौसम के दृष्टिकोण से उष्ण कटिबन्धीय प्रदेश का प्रमुख लक्षण है

  • वर्ष भर गर्मी रहना
  • ठण्ड में अधिक ठण्ड एवं गर्मी में हल्की गर्मी
  • साल भर अधिक जाड़ा या ठण्ड
  • ठण्ड में कम ठण्डी एवं गर्मी में हल्की गर्मी

उत्तर: 1

प्रश्न. प्राकृतिक पर्यावरण के प्रमुख घटक हैं

  • सभी जीव
  • भू-आकृतिक कारक
  • जलवायुवीय कारक
  • ये सभी

उत्तर: 4

प्रश्न. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में बच्चों के अनुभवों को महत्व देना चाहिए क्योंकि

  • बच्चों को अपनी बात बताने में आनन्द आता है
  • इससे बच्चों का आदायी कौशल परिमार्जित होता है
  • अभिव्यक्ति के कौशल का विकास होता है
  • विषय को बच्चों के अनुभवों से जोड़ने पर सीखने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है

उत्तर: 4

प्रश्न. हमारे शरीर के किस अंग के द्वारा अमोनिया को यूरिया में बदला जाता है?

  • फेफड़े
  • यकृत
  • वृक्क
  • हृदय

उत्तर: 2

प्रश्न. पर्यावरण की पाठ्यचर्या में शामिल होना चाहिए

  • बच्चों के अनुभव
  • स्कूल का वातावरण
  • उपयुक्त पाठ्यक्रम
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: 4

प्रश्न. बच्चों के सीखने के तरीकों पर सबसे पहले अध्ययन करने वाले व्यक्ति थे

  • जीन पियाजे और एल.एम. वाइगोत्सकी
  • जीन पियाजे और ब्रूनर
  • एल. एन. वाइगॉगोत्सकी और जूनर
  • ब्रूनर और स्पीयरमैन

उत्तर: 1

प्रश्न. एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर पर ऊर्जा का कितना भाग स्थानान्तरित होता है?

  • 25%
  • 50%
  • 30%
  • 10%

उत्तर: 4

प्रश्न. ज्ञान निर्माण में निम्न में से किसकी आवश्यकता होती है?

  • अनुभव
  • अवधारणा का बनना
  • अन्वेषण विधियाँ एवं सत्यापन
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: 4

प्रश्न. निम्न में से कौन वायुमण्डल की स्वतन्त्र नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करता है?

  • नीली हरी शैवाल
  • प्रोटोजोआ
  • कवक
  • वायरस

उत्तर: 1

प्रश्न. दिन और रात होने का प्रमुख कारण है।

  • सूर्य का अपनी धुरी पर घूमना
  • चन्द्रमा का अपनी धुरी पर घूमना
  • पृथ्वी का अपनी धुरी पर घूमना
  • उपरोक्त सभी

उत्तर: 3

CTET Practice Set