CTET Eligibility Criteria 2023 : सीटीईटी के लिए शैक्षिणक योग्यता, आयु सीमा
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा – CTET परीक्षा साल में CBSE द्वारा 2 बार आयोजित की जाती है। इसके लिए हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तथा परीक्षा में शामिल होते हैं। आज हम इस लेख के जरिए CTET Eligibility Criteria 2023 के बारे में बताने वाले हैं। CTET Normalization की जानकारी प्राप्त करने एवं CTET के बाद क्या करें? जानने के लिए यहाँ क्लिक करें. ऐसी ही CTET न्यूज़ के लिए विजिट करें.
CTET Eligibility Criteria के बारे में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले हर उम्मीदवार को जानना बेहद ही जरूरी होता है, इसकी मदद से उम्मीदवार की तैयारी का लक्ष्य साफ होता है, तथा उम्मीदवारों के मन में कोई दुविधा नहीं होती है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CTET Syllabus और CTET Exam Pattern को परीक्षा से पहले जरूर पढ़ें। सफल होने के बाद आप CTET सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं। CTET Previous Year Question Papers डाउनलोड करने एवं CTET Practice Set प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
CTET Exam का संक्षिप्त विवरण
परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) |
परीक्षा बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
परीक्षा की अवधि | 2.5 घंटे |
परीक्षा की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
CTET Notification - ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 31 अक्टूबर 2022 |
CTET Application फॉर्म भरने की अंतिम तारीख | 24 नवंबर 2022 |
CTET Admit Card जारी होने की तिथि | 26 दिसंबर 2022 |
CTET Result जारी होने की तिथि | NA |
CTET Answer Key जारी होने की तिथि | NA |
CTET Cut Off जारी होने की तिथि | NA |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
CTET Eligibility Criteria 2023
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET में सम्मिलित होने के लिए आपको कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करता बेहद ही जरूरी है, अन्यथा उम्मीदवार की उम्मीदवारी आयोग द्वारा निरस्त कर दी जाएगी, CTET Eligibility Criteria निम्नलिखित है-
- राष्ट्रीयता: उम्मीदवार मुख्य रूप से वर्तमान में भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आयु सीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष तथा अधिकतम आयु कि कोई सीमा नहीं है।
इसके अलावा उम्मीदवार के लिए प्रयासों की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
CTET Educational Qualifications क्या है?
CTET Educational Qualifications पेपर -1 और पेपर -2 के लिए निम्नलिखित है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उनके लिए यह जानना बेहद ही जरूरी है।
CTET Level -1 Educational Qualifications
- सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अपीयरिंग। या
- सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 45% अंकों के साथ और NCTE 2002 पात्रता मानदंड के अनुसार एलिमेंट्री एजुकेशन में 2-वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अपीयरिंग। या
- सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय बैचलर ऑफ एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में अपीयरिंग। या
- सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और एजुकेशन में 2-वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष अपीयरिंग या उत्तीर्ण। या
- 50% अंक के साथ ग्रेजुएशन तथा 1 साल B.Ed परीक्षा। या
- एलिमेंट्री एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा के अंतिम साल में अपीयरिंग या उत्तीर्ण तथा ग्रेजुएशन।
- उम्मीदवारों को उपरोक्त में से किसी भी एक योग्यता को पूरा करना होगा, तभी वे CTET पेपर -1 में शामिल हो सकते हैं।
CTET Level –2 Educational Qualifications
- न्यूनतम 50% अंक के साथ ग्रेजुएशन तथा 1 साल B.Ed परीक्षा। या
- सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय B.A/B.Sc.Ed या
- न्यूनतम 50% अंक के साथ स्नातक तथा 1 साल एजुकेशन में बैचलर उत्तीर्ण या अपीयरिंग। या
- सीनियर सेकेंडरी (या इसके समकक्ष) न्यूनतम 50% अंकों के साथ और 4 वर्षीय बैचलर एलीमेंट्री एजुकेशन (B.El.Ed) के अंतिम वर्ष अपियरिंग या उत्तीर्ण। या
- न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक और एनसीटीई मानदंडों के अनुसार 1 वर्षीय एजुकेशन में बैचलर (B.Ed) में उत्तीर्ण या अपीयरिंग।
या - स्नातक डिग्री और एलीमेंट्री एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा के अंतिम वर्ष में अपीयरिंग या उत्तीर्ण।
CTET पात्रता मानदंड से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु
- SC / ST / OBC / PwD से संबंधित आवेदकों को 5% की छूट दी गई है।
- नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा में डिप्लोमा / डिग्री कोर्स केवल ध्यान में रखा जाएगा।
- भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन) और B.Ed (स्पेशल एजुकेशन) को ही ध्यान में रखा जाएगा।
- शारीरिक शिक्षा के लिए शिक्षकों के मामले में, NCTE विनियमन में निर्दिष्ट न्यूनतम योग्यता मानदंड लागू होगा। कला, शिल्प, गृह विज्ञान, कार्य शिक्षा, आदि के शिक्षकों के लिए, राज्य सरकारों और अन्य स्कूल प्रबंधन द्वारा निर्धारित मौजूदा पात्रता मानदंड ऐसे समय तक लागू रहेंगे, जब तक कि NCTE ऐसे शिक्षकों के संबंध में न्यूनतम योग्यता निर्धारित नहीं करता है।
- एक व्यक्ति जो वर्तमान में NCTE या RCI द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी शिक्षा पाठ्यक्रम में सम्मिलित है, वह ही CTET में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।
कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न
CTET Eligibility क्या है?
CTET के लिए आवेदन करने या परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को इसके पात्रता मानदंडों का ज्ञान होना चाहिए, इसके पात्रता की पूरी जानकारी हमने इस लेख में दी है।
क्या बिना B.Ed के CTET के लिए आवेदन किया जा सकता है?
CTET के लिए पात्र होने के लिए शिक्षक शिक्षा में डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है। परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उन्हें विस्तृत पात्रता मानदंड की जांच जरूर करें।
CTET के लिए अधिकतम प्रयासों की सीमा क्या है?
CTET के लिए अधिकतम प्रयासों की कोई सीमा नहीं है।
क्या CTET परीक्षा में नॉर्मलाईजेशन होता है?
जी हाँ, CTET परीक्षा में भी नॉर्मलाईजेशन का प्रावधान है।