CTET Cut Off 2023 - CBSE सीटीईटी कटऑफ की जानकारी
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) हर वर्ष CTET की परीक्षा आयोजित करता है, तथा केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए इस परीक्षा में अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण होना बेहद ही जरूरी है। इसलिए वे CTET Exam Pattern – परीक्षा पैटर्न, CTET Syllabus के अनुरूप ही परीक्षा की तैयारी करें। CTET Result जारी होने के बाद कट-ऑफ एवं CTET Answer Key की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस लेख की मदद से आप CTET Cut-Off की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने CTET Notification 2022 के लिए आवेदन दिया है, तथा परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं, उनके लिए आज हम CTET Cutoff की जानकारी लेकर आएं हैं, इसकी मदद से उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के न्यूनतम अहर्ता अंको की जानकारी मिलेगी। CTET परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट न्यूज़ प्राप्त करने के लिए क्लिक करें. CTET Previous Year Question Papers डाउनलोड करने एवं CTET Practice Set प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
CTET परीक्षा का संक्षिप्त विवरण
संस्था का नाम | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) |
परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा |
परीक्षा की अवधि | 2.5 घंटे (150 मिनट) |
परीक्षा की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन |
लेख का नाम | CTET Cut Off 2023 |
CTET Admit Card जारी होने की तिथि | 20 दिसंबर 2022 |
आधिकारिक वेबसाइट | ctet.nic.in |
CTET Cut Off 2023 – सीटेट योग्यता अंक
अगर CTET Cut Off Marks 2023 की बात करें तो सामान्य वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को CTET परीक्षा में सफल होने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक यानी 90 नंबर पाने की आवश्यकता है। दूसरी ओर, आरक्षित श्रेणी के छात्रों को CTET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम 82.5 अंक – 55 प्रतिशत प्राप्त करने की आवश्यकता है। CTET Normalization प्रक्रिया, CTET Eligibility Criteria की सम्पूर्ण जानकरी, CTET Certificate Download कैसे करें?, एवं CTET के बाद क्या करें जानने के लिए अन्य लेख को भी पढ़ सकते हैं.
- सामान्य वर्ग के लिए CTET Cut off: जनरल कैटेगरी /अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होंगे।
- एससी/एसटी के लिए CTET Cut Off: शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 150 में से 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।
- ओबीसी के लिए CTET कटऑफ: अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को 150 में से 82.5 अंक प्राप्त करने होंगे।
इसके अलावा आप नीचे दिए गए तालिका के जरिए भी आप CTET Cut Off के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
श्रेणी | CTET Cut Off Marks | न्यूनतम योग्यता अंक |
---|---|---|
General/ EWS | 60% | 90 |
Other Backward Classes (OBC) | 55% | 82.5 |
Scheduled Caste (SC) | 55% | 82.5 |
Scheduled Tribe (ST) | 55% | 82.5 |
CTET Cut Off 2023 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार परीक्षा के बाद CTET Cut Off 2023 चेक कर सकते हैं, सीटीईटी कटऑफ चेक करने के लिए आप निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं-
- CTET Cut Off को चेक करने के लिए उम्मीदवार CTET Result जारी होने के बाद सीटीईटी परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट यानी ctet.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद CTET Result पर क्लिक करें, और रोल नंबर दर्ज करें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद CTET के रिजल्ट के साथ इसका कटऑफ भी चेक करें।
CTET परीक्षा का पैटर्न
जो उम्मीदवार CTET की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं उनके लिए इसके परीक्षा पैटर्न को जानना बेहद ही जरूरी है-
- CTET के पेपर -1 और पेपर -2 में 150 प्रश्न 150 अंकों के पूछे जाएंगें, इन प्रश्नों को हल करने के लिए उम्मीदवारों को कुल 150 मिनट अर्थात 2 घण्टे और 30 मिनट दिए जाएंगे।
- CTET के पेपर-1 में हिंदी, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, अंग्रेजी, पर्यावरण और गणित जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- CTET पेपर-2 में भाषा-1, भाषा-2, चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, विज्ञान और गणित या सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों के प्रश्न सम्मिलित होंगे।
CTET Cut Off FAQ
CTET कटऑफ क्या होता है?
CTET कटऑफ एक न्यूनतम अंक / प्रतिशत होता है, जो उम्मीदवारों को इस योग्यता परीक्षा में प्राप्त करना बेहद ही जरूरी होता है।
CTET कटऑफ कब जारी होता है?
CTET कटऑफ सीटेट परीक्षा के रिजल्ट के साथ जारी किया जाता है।
सीटेट परीक्षा में सफल होने के लिए न्यूनतम अहर्ता अंक क्या है?
सामान्य श्रेणी / अनारक्षित श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा में न्यूनतम 90 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 82.5 अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।