CTET Answer Key 2023 : सीटीईटी आंसर की डाउनलोड
CBSE – सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा आयोजित की जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा है, इसकी मदद से केंद्रीय स्कूलों में शिक्षण की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों की योग्यता का परीक्षण किया जाता है, कि वे बच्चों को पढ़ाने के योग्य हैं या नहीं, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं, उन्हें CTET Syllabus, CTET Eligibility Criteria और CTET Exam Pattern का ज्ञान भलीभांति होना चाहिए।
CTET Notification – लेटेस्ट नोटिफिकेशन और CTET Syllabus पिछले साल जारी किया गया था, तथा अब इसके लिए CTET Admit Card भी जारी कर दिया गया तथा परीक्षा भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें ताकि CTET Result के जारी होने के बाद CTET Cut Off के न्यूनतम अहर्ता अंक से ज्यादा प्राप्त कर सकें।
आज हम इस लेख के जरिए आपको CTET Answer Key 2023 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देंगे, तो पूरी जानकारी के लिए यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें। CTET Previous Year Question Papers डाउनलोड करने एवं CTET Practice Set प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें.
CTET Exam का विवरण
परीक्षा का नाम | केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) |
उद्देश्य | योग्यता परीक्षण |
परीक्षा बोर्ड का नाम | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
परीक्षा का स्तर | राष्ट्रीय |
परीक्षा की अवधि | 2.5 घंटे |
परीक्षा की भाषा | हिंदी और अंग्रेजी |
आधिकारिक वेबसाइट | https://ctet.nic.in/ |
CTET Important Events
CTET 2022-23 Notification जारी होने की तारीख | 20 अक्टूबर 2022 |
CTET 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख | 31 अक्टूबर 2022 |
CTET Application फॉर्म भरने की अंतिम तारीख | 24 नवंबर 2022 |
फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 25 नवंबर 2022 |
CTET Admit Card जारी होने की तारीख | 26 दिसंबर 2022 |
CTET Exam Date पेपर 1 & 2 | 28 दिसंबर 2022 से 7 फरवरी 2023 |
CTET Result 2023 Date | जल्द सूचित किया जाएगा |
CTET Answer Key | जल्द सूचित किया जाएगा |
CTET Answer KEY क्या है?
CTET Answer KEY एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो उम्मीदवारों को परीक्षा में अपने स्कोर का अनुमान लगाने में मदद करता है, तथा इसकी मदद से उम्मीदवार जान सकते हैं कि वे इस परीक्षा में कितने अंक प्राप्त कर पाएंगे, हालांकि CTET रिजल्ट जारी होने के समय CTET Normalization प्रक्रिया भी होती है। CTET मार्किंग स्कीम की अगर बात करें, तो प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक आवंटित किया जाता है और परीक्षा में गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाता है। यदि आप CTET परीक्षा में सफल हो जाते हैं, तो CTET के बाद क्या करना होता है? एवं CTET Certificate कैसे डाउनलोड करें? उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
CTET Answer KEY Download कैसे करें?
CTET परीक्षा के कुछ ही दिनों के बाद CTET Answer KEY जारी कर दी जाती है, तथा उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के जरिए अपना सीटीईटी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, CTET Answer KEY Download करने के चरण निम्नलिखित हैं-
- CTET Result के जारी हो जाने के बाद CTET Answer KEY डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले, CTET की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।
- इसके बाए होमपेज पर आपको CTET Answer KEY 2023 का लिंक दिख जाएगा।
- लिंक पर क्लिक करें, और अपने एप्लिकेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना CTET उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें।
CTET Answer KEY पर मौजूद विवरण
CTET Answer को डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसपर कुछ अपने महत्वपूर्ण विवरणों को देख सकते हैं-
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा तिथि
- पेपर का नाम
- उम्मीदवार का नाम
- प्रश्न संख्या
- सभी प्रश्नों के सही उत्तर विकल्प सहित
इसके अलावा अगर आपको अपने CTET उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार की त्रुटि लगती है, तो आप इसके लिए ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
CTET Answer Key 2023 Objection / Challenge कैसे करें?
अगर उम्मीदवार अपने सीटेट उत्तर कुंजी में किसी भी प्रकार की त्रुटि प्राप्त करता है, तो वह 1 हजार रुपए अदा करके CTET Answer KEY Objection कर सकता है, इसकी पूरी प्रक्रिया निम्नलिखित है-
- सीटेट उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन के लिए सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर मौजूद CTET Answers KEY Objection के उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें (तारीख/माह/वर्ष प्रारूप में) इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी को ऑब्जेक्शन देने के निर्देशों वाला एक पृष्ठ स्क्रीन पर खुलेगा। सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- ड्रॉपडाउन मेनू से उस प्रश्न का चयन करें, जिसपर आपको ऑब्जेक्शन दर्ज करना है।
- अब ‘अपना उत्तर दर्ज करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें’ इसके बाद चयनित प्रश्न के सामने सही उत्तर विकल्प का चयन करें, और अपडेट लिंक पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद पेमेंट पेज पर जाएं और क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन मोड में ₹1,000 का भुगतान करें।
CTET Answer KEY 2023 से जुड़े FAQ
CTET Answer KEY कब जारी होगी?
CTET Answer Key परीक्षा के कुछ दिनों बाद जारी होगी।
CTET Final Answer Key कब जारी होती है?
CTET Answer Key के जारी होने के बाद सभी आपत्तियां आयोग स्वीकार करता है, और उसके बाद उसमें संशोधन करके CTET Final Answer Key जारी करता है।
CTET Answer KEY Check कैसे करें?
जारी होने के बाद उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए CTET उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं।