CTET Admit Card 2023 - सीटीईटी दिसंबर 2022 एडमिट कार्ड

CTET Admit Card December 2023: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने अब केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा CTET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 28 दिसंबर 2022 से शुरू हो चुकी है, तथा यह 7 फरवरी 2023 तक चलने वाली है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने CTET Notification 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब परीक्षा से 2 दिनों पहले अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ पर आप CTET परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट न्यूज़ भी प्राप्त कर सकते हैं.

इसके अलावा CTET Pre Exam Admit Card भी अब CBSE द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है। इसकी मदद से उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के जरिए अपना सीटीईटी प्री एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। CTET परीक्षा के बाद क्या करना होता है? एवं CTET Normalization कैसे होता है? उसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए क्लिक करें.

जिन उम्मीदवारों ने सीटीईटी प्राइमरी लेवल क्लास 01 से 05 और जूनियर लेवल क्लास 06 से 08 तक के लिए आवेदन किया था, वे अपने परीक्षा से 2 दिनों पहले CTET Exam Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। CTET Admit Card 2023 Download Link नीचे दिया गया है, इसकी मदद से परीक्षार्थी डायरेक्ट अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। CTET परीक्षा का आयोजन होने के बाद CTET Answer Keys अपडेट एवं CTET Exam Result के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं. CTET Previous Year Question Papers डाउनलोड करने एवं CTET Practice Set प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

CTET December 2022 – संक्षिप्त विवरण

परीक्षा का नामCTET December Exam 2022-23
बोर्ड का नामCentral Board of Secondary Education (CBSE)
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ctet.nic.in/

CTET December 2022 – महत्वपूर्ण तिथियां

CTET ऑनलाइन आवेदन की तिथि31 अक्टूबर 2022 से 25 नवंबर 2022 तक
CTET फॉर्म में करेक्शन की तिथि28 नवंबर 2022 से 3 दिसंबर 2022 तक
परीक्षा शहर का विवरण जारी होने की तिथि20 दिसंबर 2022
सीटीईटी प्री
कार्ड जारी होने की तिथि
20 दिसंबर 2022
CTET Exam Date 2022-2328 दिसंबर 2022 – 7 फरवरी 2023

CTET Admit Card Download करने की प्रक्रिया

CTET परीक्षा कई चरणों में शुरू हो चुकी है, तथा जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, CTET Admit Card डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से नीचे बताई गई है-

  • वे उम्मीदवार जो CTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “लेटेस्ट न्यूज” अनुभाग में आपको 2 विकल्प दिखेंगे, “View Date & City (Pre Admit Card) for CTET Dec22” और “Download Admit Card for CTET Dec22”
  • अगर आप पहली बार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जा रहे हैं, तो आप पहले विकल्प / CTET Pre Admit Card पर क्लिक करके अपनी परीक्षा तिथि, और परीक्षा केंद्र के बारे में जान लें।
  • इसके बाद परीक्षा तिथि के 2 दिन पहले आप इस वेबसाइट पर विजिट करके “Download Admit Card for CTET Dec22” पर क्लिक कर दें।
CTET Admit Card
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपसे आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन मांगी जाएगी।
  • इसे भलीभांति दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक लार दें।
CTET एडमिट कार्ड

अब आपके स्क्रीन पर CTET Admit Card प्रदर्शित होगा, अब आप इसे परीक्षा के लिए प्रिंट करके रख लें। CTET Syllabus की जानकारी एवं CTET Exam Pattern की जानकारी डाउनलोड करने के लिए यहाँ पर क्लिक करें. परीक्षा आयोजित हो जाने के बाद संभावित CTET Cut Off की भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

CTET परीक्षा योग्यता एवं CTET Certificate डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें.

CTET Exam Shift 2023

CBSE CTET Exam Shift की बात करें तो यह 2 पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली 1 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। ऐसे में उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम पर परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहें। नीचे आप परीक्षा समय से जुड़ी पूरी जानकारी आप नीचे तालिका में ले सकते हैं-

इवेंट्सपेपर -1पेपर -2
परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय7.30 AM12.30 PM
एडमिट कार्ड चेक9.00 AM से 9.15 AM2.00 PM से 2.15 PM
कंप्यूटर वितरण का समय9.15 AM2.15 PM
अंतिम प्रवेश का समय9.30 AM2.30 PM
परीक्षा शुरू होने का समय9.30 AM2.30 PM
परीक्षा खत्म होने का समय12.00 PM5.00 PM

CTET Admit Card पर मौजूद महत्वपूर्ण विवरण

उम्मीदवारों के CTET Hall Ticket पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी गई होती है, जो निम्नलिखित है-

  • परीक्षार्थी का नाम
  • कैटेगरी
  • लिंग
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्म की तारीख
  • हस्ताक्षर
  • परीक्षार्थी का फोटो

CTET Exam Important डाक्यूमेंट्स

CTET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज परीक्षा हॉल में ले जाना बेहद ही जरूरी है, इसके अलावा ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र पर छपे निर्देशों को भलीभांति से पढ़ लें।

  • सेंट्रल एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) एडमिट कार्ड 2022 की एक कॉपी / हो सकें तो 2 लें
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो / संभव हो तो 3 लें
  • आईडी प्रूफ (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड)
  • एक बॉल प्वाइंट पेन (नीला/काला)

CTET Admit Card से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न

CTET Admit Card कब जारी होगा?

CTET Admit Card परीक्षा के 2 दिन पहले जारी होगा। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा के 2 दिनों पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CTET Admit Card डाउनलोड करने के लिए कौन-कौन सी डिटेल्स होनी जरूरी है?

CTET Admit Card डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार के पास उसका एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि होना चाहिए।

CTET परीक्षा कितने पालियों में आयोजित होगी?

CTET परीक्षा 2 पालियों – सुबह और शाम में आयोजित होगी।